Makar Sankranti ke Khas Vyanjan – मकर संक्रांति पर बनने वाले 5 खास व्यंजन

Makar Sankranti ke Khas Vyanjan – मकर संक्रांति पर बनने वाले 5 खास व्यंजन

दोस्तों, आइये आज जानते है Makar Sankranti ke Khas Vyanjan के बारे में – जिस समय सारी दुनिया नए वर्ष के जश्न में झूम रही होती है उस समय हम भारतीय आने वाले त्योहारों की तयारी में लग जाते हैं।

सभी 12 सक्रांति जो हम हिंदू मानते हैं उसमें मकर सक्रांति सबसे महत्वपूर्ण होती है। मकर सक्रांति सभी के दिल को भाने वाला त्यौहार है क्योंकि इस पर्व पर लोग आकाश में गुलाबी, नीले और पीले रंग की पतंगे उड़ाते हैं और ठंड से भरी सर्दियों को भी अलविदा कहते हैं। इस करण छोटे से बड़े तक हर इंसान को इस पर्व का बेसबरी से इंतजार होता है।

जैसे कि हर त्यौहार के अपने विशेष व्यंजन होते हैं उसी प्रकार मकर संक्रांति पर भी कुछ खास व्यंजन शुद्ध भारत में प्रचलित है। वैसे तो हमारे भारत देश में कई राज्य हैं जो अलग-अलग व्यंजनों के लिए जाने जाते हैं लेकिन सभी भारत राज्यों में मकर संक्रांति पर खाने वाले व्यंजनों की बात ही कुछ अलग है।

दिवाली की मिठाइयाँ खरीदने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते है

Makar Sankranti ke Khas Vyanjan

  1. पंजाब की पिन्नी

यूं तो सर्दियों में अधिकतार पंजाबी घरों में पिन्नी की सुगंध से लहलहाती रहतेती हैं। ये स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए लाभदायक पिन्नियां आपकी आत्मा और शरीर को गर्माहट देने के लिए काफी है। इस मकर सक्रांति के त्यौहार पर घी और मेवे के गुनो से भरी पिन्नियां जरूर खानी चाहिए।

  1. महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तिल के लड्डू

महाराष्ट्र के निवासी मकर संक्रांति पर एक दूसरे को बधाई में “तिल गुड़ घ्या आणि गोड़ गोड़ बोला” कहते हैं। इसका सामान्य अर्थ ये है- “तिल, गुड़ खाओ और मीठी बातें करो” और ये वाक्य मराठियों में प्रसिद्ध दो खाद्य सामग्री को दर्शाता है।

ये लड्डू जो तिल से बनते हैं वो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और दांतों से चबाने के योग्य होते हैं। ये लड्डू सर्दियों में सेहत के लिए अधिक लाभदायक माने जाते हैं

  1. बिहार की खिचड़ी

सबसे आरामदायक भोजन जो मकर संक्रांति पर खाया जाता है वो भारत के बिहार राज्य से है। बिहार का हर एक निवासी मकर संक्रांति पर चटनी के साथ खिचड़ी जरूर खाता है। खिचड़ी को बनाने के लिए बहुत से पौष्टिक और स्वाद तत्व का इस्तमाल किया जाता है। यह खाने में हलकी और पचने में आसान होती है.

दिवाली की मिठाइयाँ खरीदने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते है

  1. पश्चिम बंगाल में प्रसिद्ध पायेश

बंगलियों और मिठाइयों का संबंध कई जमानों से हम भारतीयों के दिलों में छिपा हुआ है। वैसे तो पायेश सामान्य सी सामग्री से बनाया जाता है परंतु इस खीर का बंगाली चचेहरा भाई मन जाता है। ये बाकी सभी मिठाइयों में से सबसे ज्यादा स्वादिष्ट और सुगंधकारी होती है। इसे नोलेन गुड़ और खजूर गुड़ से बनाया जाता है जो कि बंगाल में पौष सक्रांति या मकर सक्रांति पर खाया जाता है

  1. ओडिशा का पसंदीदा मकर चौला

मकर सक्रांति पर मकर चौला की सुगंध से मेरे अंदर का बच्चा आज भी जाग जाता है। ये त्यौहार ओडिशा में गुड़, चावल, दूध, चैना, केला और गन्ने के साथ मनया जाता है। बचपन में मेरी माँ इसमें सुगंध बढ़ाने के लिए थोड़ा सा इलाइची पाउडर भी मिलाती थी। आप इसमे कई तरह से मिला सकते हैं जिससे इसकी पौष्टिकता बढ़ेगी।

तो दोस्तों उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट “Makar Sankranti ke Khas Vyanjan” पसंद आई होगी, कृपया शेयर करना मत भूले. धन्यवाद.

Diwali Special Kaju ki 7 Mithaiyan

Diwali Mein Kare Try Doodh Ki Bani Mithaiyan

Thanks for visiting Kharide

Summary
Makar Sankranti ke Khas Vyanjan - मकर संक्रांति पर बनने वाले 5 खास व्यंजन
Article Name
Makar Sankranti ke Khas Vyanjan - मकर संक्रांति पर बनने वाले 5 खास व्यंजन
Description
Makar Sankranti ke Khas Vyanjan - मकर संक्रांति पर बनने वाले 5 खास व्यंजन
Author
Publisher Name
Kharide
Publisher Logo

Leave a Comment